फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री के गांव में सड़क पर बहता है गंदे नाले का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के गांव भभौरा में भी विकास का अभाव है। पक्की सड़क के किनारे बने एक किलोमीटर लंबी नाली ध्वस्त हो जाने से घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत होती है। वहीं गंदगी की वजह से संक्रमण बीमारियों के फैलने की भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

भभौरा ग्राम पंचायत की कुल आबादी 2260 है। यहां मतदाताओं की संख्या 1631 है। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 742 है। गांव की साक्षरता दर 70 प्रतिशत है। भंभौरा गांव में लाल सिंह के घर से रामवृक्ष के घर तक पक्की सड़क के किनारे बनी लंबी नाली कई जगह टूट फूट गई है। इससे घरों का गंदा पानी नाली में न जाकर सड़कों पर बह रहा है। सीवर की व्यवस्था न होने से भी जगह-जगह गंदे पानी का जमाव है। गांव की आधा दर्जन गलियां पक्की नहीं है। न ही उन पर खड़ंजा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत होती है । गांव में लगे बिजली के पोल जर्जर हैं। नंगे तार गांव के बस्तियों के ऊपर झूल रहे हैं। इससे शार्ट सर्किट का खतरा बना है। गांव में साफ सफाई न होने से हर जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। भभौरा गांव में राजपूत, यादव, हरिजन, पासवान, मुस्लिम, बिंद, विश्वकमार्, कुम्हार, गोड, तथा जायसवाल जातियों के लोग निवास करते हैं।
ग्रामीणों ने कहा, फैल सकती है संक्रामक बीमारियां
गांव के निवासी तानी पासवान ने कहा कि नाली खड़ंजा ध्वस्त होने से गांव के बस्तियों की हालत खस्ता है। नरेंद्र कुमार सिंह कहते हैं कि लोक निर्माण विभाग का सड़क के किनारे बनी लंबी नाली ध्वस्त होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। राधेश्याम ने कहा कि नाबदान जगह-जगह फटने से घरों का गंदा पानी निकलने में दिक्कत हो रही है तथा संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। मोहम्मद जियाउल हक ने कहा कि गंदा पानी सड़क पर बहने तथा गलियों में खड़ंजा ध्वस्त होने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें