फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास करने पर ही होती है भगवान की कृपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। स्थानीय रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को वृंदावन के कथावाचक आचार्य मनोहर कृष्ण ने कहा कि खटवांग जैसे राजा ने ढ़ाई घटी में ही भगवान को प्राप्त कर लिया था तो क्या मनुष्य भक्ति कर परमात्मा की प्राप्ति नहीं कर सकता। विश्वास करने से ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

कथा आगे बढ़ाते हुए कहा कि महाराज दशरथ के यहां यज्ञ भगवान व गुरुदेव की कृपा से चार पुत्रों का जन्म हुआ। उन्होंने श्रीराम कथा का विस्तार से वर्णन किया। कहा कि प्रभु श्रीराम शबरी के यहां जा कर के जूठे बेर का भोग लगाते हैं। शबरी का भाव था कि प्रभु मेरे घर आकर के प्रसाद ग्रहण करें। भगवान ने जात-पात का त्याग कर शबरी के यहां प्रेम से बेर का भोग लगाया। कथा के अंत में भगवान श्रीकृष्ण का अवतार नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया और भगवान कृष्ण के सुंदर झांकी निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रामलीला मैदान में ही गोकुल के आनंद की अनुभूति की। इस मौके पर विनोद रस्तोगी, रविंद्रनाथ दुबे, संजय मिश्रा, लल्लन रस्तोगी, दादूल अग्रहरी, सुदामा जायसवाल, दयाराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें