फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने थाने पर किया प्रदर्शन

Sun, 08 Feb 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रसिया गांव की महिलाओं ने शनिवार को थाने पर रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज होकर थाने पर प्रदर्शन किया तथा प्रशासन विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन



रसिया गांव के जैराम व रामानंद ने 4 फरवरी को थाने पर तहरीर दी थी कि उनके खेत में सरसों की फसल को कुछ  लोगों ने काट लिया है।

लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर वापस भेज दिया और अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जिससे नाराज काफी संख्या में महिलाएं समाधान दिवस पर आ धमकी लेकिन डीएम व एसपी के वापस चले जाने के कारण वे अपनी फरियाद नहीं सुना सकी। जब वे  प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई के बाबत जानकारी लेने पहुंची तो वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों ने उन्हें भगा दिया जिससे महिलाओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन विरोधी नारे लगाए।

इस दौरान रामनंदन, श्यामदुलारी, दुर्गा, धनरी, ततरा, बसंती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें