फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गोरखपुर को हराकर धानापुर की टीम बनी प्रदेश चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत चल रही प्रदेश स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को झांसी में धानापुर (वाराणसी मंडल) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर को 3-0 से हराकर प्रदेश चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने टीम की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें सम्मानित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में टीम ने झांसी, प्रयागराज और गोरखपुर जैसी मजबूत टीमों को हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम के कोच राशिद खान व दिलशाद खान ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन और टीम भावना के साथ बेहतरीन खेल दिखाया। विजेता टीम में आयान, अजीत, रयान, आवेश, समीर, साहिल, बिट्टू, आकाश, अमन, अमरजीत, अजय और आमना खरवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें