फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनपा को हराकर धानापुर ने फाइनल में स्थान किया पक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कालेज के मैदान पर अमर शहीद धानापुर स्पोर्टिग क्लब की ओर से चल रहीअंतर प्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को बिहार के सोनपा व मेजबान टीम धानापुर के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमे धानापुर की टीम ने 1-0 गोल से जीत हासिल कर फाइनल मैच में जगह बनाई। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री मो. जमा खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबाल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कड़े मुकाबले में मध्यांतर तक दोनों टीम गोलरहित रही। इसके बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों ने गोल दागने का काफी प्रयास किया पर सफल नहीं हुए। खेल की समाप्ति से महज 10 मिनट पूर्व धानापुर के मोहसिन ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 निर्णायक बढ़त दिला दी। इस जीत के साथ धानापुर की टीम ने 10 जनवरी को होने वाले फाइनल मैच में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को मेजबान टीम धानापुर और मुहम्मदपुर, गाजीपुर के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
धानापुर। कस्बा स्थित अमरवीर इंटर कालेज के खेल मैदान मे फुटबॉल मैच से पहले बलिया, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली सहित बिहार से आए लगभग डेढ़ दर्जन घोड़ों ने घुड़दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर खूब वाहवाही लूटी। इसमे वाराणसी के जुगनू उर्फ नीरज का घोड़ा प्रथम, रेवसा के सोमारू पहलवान का घोड़ा द्वितीय व लड्डन खान जमानिया का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर शाह आलम खां, शहरे आलम खान, प्रदीप सेठ, रुस्तम खान, मासूम खान, राजन खान, इमरान खान, बाबू खान, हसनैन खान, फिरोज खान, मोहन भाई, कमलकांत मिश्रा, अशोक सिंह, गुड्डू खान, आदि उपस्थित रहे। कमेंट्री आतिफ खान जिद्दी ने की।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें