फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रोमांचक मुकाबले में धानापुर ने प्रसहटा को एक गोल से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान स्मृति फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित सेवन साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को धानापुर और प्रसहटा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के अंतिम क्षण तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आखिरकार धानापुर की टीम ने प्रसहटा को 4-3 से पराजित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत में धानापुर की टीम ने टॉस जीतकर ग्राउंड लेने का फैसला किया। निर्धारित 45-45 मिनट के मुकाबले के पहले हॉफ में धानापुर के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए प्रसहटा की टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। धानापुर की ओर से अमन और आवेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः दो-दो गोल दागे। इसके साथ ही पहले हॉफ तक धानापुर की टीम ने 4-0 की मजबूत बढ़त बना ली।
दूसरे हॉफ में प्रसहटा की टीम ने जोरदार वापसी की और धानापुर के खिलाफ लगातार हमले किए। प्रसहटा के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हालांकि, निर्धारित समय समाप्त होने तक टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी और उसे एक गोल के अंतर से 4-3 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मैच का उद्घाटन राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी दिलशाद खान ''''''''गब्बू'''''''' ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। मैच में रेफरी की भूमिका राशिद खान ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें