फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: देवोत्थान एकादशी पर भजनों से भक्तिमय हुआ मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में देवोत्थान एकादशी पर रविवार को भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन गायकों की प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत महेश मधुर ने हनुमान जी की वंदना से की। उन्होंने ''भुलइया जनि हमरा के वीर हनुमान'' और ''मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे'' भजन सुनाए। इसके बाद आनंद गुप्ता ने ''सागर पार से सिया का समाचार लाने वाले'', ''बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं'' और ''जिसे राम नाम जपना पसंद, उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है'' की प्रस्तुति दी।
छांगुर गुरु ने ''छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना'' और हम्मीर शाह ने ''वीर हनुमाना अति बलवान, राम-राम रटियो रे'' भजन सुनाया। वहीं, विनोद जायसवाल ने ''मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दियो है'' भजन प्रस्तुत किया। कन्हैया लाल ने ढोलक और लल्लन सिंह ने हारमोनियम पर संगत की।
विज्ञापन

इस दौरान कृष्णकांत गुप्ता, विजय विश्वास, बिमल जायसवाल, अंशु, विजय कुमार गुप्ता, लक्ष्मण दास, आशीष श्रीवास्तव, बचाऊ लाल चौरसिया, अरुण मुखर्जी, प्रतीक बनर्जी और तिलकधारी यादव आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें