सीहर गांव स्थित पहाड़ी नवरात्र सप्तमी पर सीहर माता के दर्शन के लिए भारी
संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मंदिर परिसर में कीर्तन पाठ भी
अनवरत रूप से जारी है।
सीहर माता के दर्शन के लिए शुक्रवार को
पूर्वी बिहार सहित आसपास के गांव से महिला पुरुष बच्चे मां का जयकारा लगाते
हुए नारियल, फूल, माला, धूप आदि लेकर पहाड़ी पर निर्मित सीढ़ियों के सहारे
माता दरबार में पहुंचने लगे जहां दरबार में अलौकिक छठा बिखर रही थी।
व्रती
महिलाएं व पुरुष मां के चरणों में फूल माला, धूप आदि जलाकर अपने परिवार की
कुशलता के लिए आशीर्वाद मांग रहे थे। लोग गाजे बाजे के साथ मां के दर्शन
के लिए पहुंच रहे थे।