फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्वयंभू कालेश्वर और महेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने टेका मत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह के तीसरे सोमवार व नागपंचमी पर चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू कालेश्वर महादेव मंदिर और सकलडीहा के महेश्वरनाथ मंदिर पर सुबह से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए कांवड़ यात्रियों के साथ श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स तैनात रही। मंदिर परिसर से लेकर गेट तक पंचायत विभाग की ओर से लगातार साफ-सफाई भी होती रही।
विज्ञापन



सावन माह के तीसरे सोमवार को व्रती महिलाओं ने बेल पत्र, धतूरा, जल, दही, फूल सहित विभिन्न प्रकार की पूजा सामग्री के साथ शिवालयों में पहुंचकर विधि-विधान से विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक किए। वहीं कांवड़ियों का जत्था तीन बजे भोर से ही मंदिर परिसर में लंबी लाइन लगाकर पट खुलने का इंतजार करता रहा। कांवड़ियों ने पट खुलते ही जयकारे के साथ जलाभिषेक किए। इस दौरान सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा और थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहे। भीड़ और वाहनों को नियंत्रण के लिए जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें