फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा मेले में उमड़े भक्त

Fri, 08 Jul 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
दर्शन के लिए कतार में खड़े भक्त।
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ रेलवे स्टेशन के समीप भक्तों को दर्शन देने के बाद दूसरे दिन गुरुवार को दामोदरदास पोखरा पहुंचे। यहां भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का दर्शन पूजन किया। इस मौके पर यहां मेला लगा। इसमें लोगों ने खूब आनंद उठाया। आसमान साफ होने से लोगों का उत्साह दोगुना रहा। रात में दर्शन पूजन के बाद भगवान का रथ जीटी रोड पर स्टेशन के सामने काली मंदिर के समीप पहुंचा।  
विज्ञापन

  प्रति वर्ष की तरह बुधवार की शाम जयकारे के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथ पर सवार होकर क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले थे। भगवान के रथ को भक्तों ने खींच कर जयकारे के साथ रेलवे गेट के समीप पहुंचाया। यहां पूरी रात भक्तों ने दर्शन पूजन किए और मेले का आनंद उठाया। गुरुवार की भोर में मंगला आरती के बाद भगवान के रथ को भक्तों ने खींच कर जीटी रोड के किनारे दामोदरदास पोखरा तक पहुंचाया। यहां सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा। इस दौरान यहां भव्य मेला लगा। इसमें लोगों ने खूब खरीददारी की। विशेष कर गुड़हिया जलेबी, चाट, पकौडी, गुब्बारा, खिलौने आदि की दुकाने सजी। यही नहीं बच्चों ने झूले का आनंद भी उठाया। शाम को यहां कुश्ती दंगल आयोजित हुआ। इसमें पहलवानों ने जोर आजमाईश की। रात आठ बजे विधि विधान से पूजन-अर्चन के बाद भगवान के विग्रहों की भव्य आरती उतारी गई और जयकारे लगाए गए। इसके बाद रथ अगले पड़ाव के लिए चल पड़ा। रात नौ बजे के करीब रथ मुगलसराय रेलवे स्टेशन के सामने काली मंदिर के समीप पहुंचा। यहां भी दर्शन के लिए भक्तों का      रेला लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें