फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों पर उमड़े भक्त

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी स्थित शिवमंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भक्तों ने शिवालयों में पहुंच कर दर्शन पूजन किया। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के बीच दर्शन पूजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने बड़े मंदिरों में शिवलिंग को न स्पर्श किया ओर न ही घंट घड़ियाल बजाए। दूर से ही पूजन अर्चन कर खूब जयकारे लगाए। पूजन अर्चन कर भक्तों ने इस मुश्किल घड़ी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। सोमवार को अमावस्या होने की वजह से इसका महत्व और बढ़ गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस वर्ष सावन माह बड़े शिवालयों को दर्शन पूजन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं कांवड़ यात्रा पर भी रोक है। बावजूद इसके भक्तों की भक्ति पर इसका असर नहीं पड़ा है। सावन माह के सोमवती अमावस्या पर शिवालयों में भक्त पहुंचे। यहां शिवलिंग का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा अर्पित किया और अभिष्ट की कामना की। नगर के नई बस्ती शिव मंदिर, कैलाशपुरी शिव मंदिर, सुभाष पार्क के समीप, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा, मैनाताली, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कालोनी, मानसनगर, डीजल कॉलोनी के शिव मंदिरों पर भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजन अर्चना किया। जहां मंदिर बंद मिला, वहां भक्तों ने दरवाजे पर ही भगवान शिव के नाम पर जलाभिषेक किया। सोमावती अमावस्या को अत्यंत फलदाई मानकर भक्तों ने घरों में भी भगवान शिव का रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें