फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खोदाई में निकले शिवलिंग के दर्शन के लिए पहुंचे 11 से ज्यादा जिलों के भक्त

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी ​स्थित ​शिवमंदिर में जला​भिषेक करते भक्त। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के धपरी गांव में 26 जुलाई को खोदाई में निकले शिवलिंग के दर्शन-पूजन और जल चढ़ाने के लिए आखिरी सोमवार को बिहार और उत्तर प्रदेश के 6 से ज्यादा जिलों के लोग भी पहुंचे। सोमवार की सुबह से ही भक्त जुटने लगे। दोपहर तक इतनी भीड़ हो गई कि प्रशासन को रस्सी लगाकर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। वहीं व्यवस्था संभालने में एक इंस्पेक्टर के साथ चार एसआई और 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी जुटे रहे।
विज्ञापन




सोमवार को शिवलिंग स्थल पर बिहार राज्य के कैमूर, रोहतास, बक्सर, पटना और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, वाराणसी आदि जनपदों से लोग पहुंचे। शिवलिंग के स्थान पर अस्थायी रूप से टेंट लगाया गया था ताकि भक्तों को दर्शन में असुविधा न हो। आसपास पूजन सामग्री की दुकानें भी सजी थीं जहां फूल, बेलपत्र, दूध और अन्य सामग्रियों की खरीदारी के लिए भक्तों की भीड़ देखी गई। जनप्रतिनिधि में चकिया भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, राणा प्रताप सिंह, सूर्य मुनि तिवारी सहित भाजपा नेताओं ने भी जल चढ़ाया।



भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार यह शिवलिंग क्षेत्र में आस्था का नया केंद्र बन गया है। भक्तों का मानना है कि इस शिवलिंग के दर्शन से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा के साथ थानाध्यक्ष बिनोद कुमार मिश्र की टीम ने संभाल रखी थी।
विज्ञापन




जागेश्वर और कालेश्वर धाम में 40 मिनट लाइन में खड़े रहने के बाद मिले दर्शन



शिकारगंज-सकलडीहा। सावन माह के आखिरी सोमवार को जिले भर के शिवालयों में महादेव के जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक भीड़ सकलडीहा के कालेश्वरनाथ धाम और शिकारगंज के जागेश्वरनाथ धाम में हुई। करीब 40 मिनट तक लाइन में खड़े रहने के बाद भक्तों को दर्शन हुए। भक्तों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया। भांग, धतूरा और बेलपत्र अर्पित किया। शिवालय दिन भर बोल बम और हर हर महादेव घोष से गुंजायमान रहे। लोगों ने व्रत रखा और घरों में रुद्राभिषेक कराया। सावन के अंतिम सोमवार पर दशमी तिथि के साथ ब्रह्म योग, गर करण, अनुराधा नक्षत्र का योग बना। वहीं सूर्य कर्क राशि में और चंद्र वृश्चिक राशि में लोगों के लिए शुभकारक रहे। नगर के कैलाशपुरी, रविनगर, जीटी रोड पर शिव मंदिर, लाठ नंबर दो, गल्ला मंडी, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुज, नई बस्ती, सिद्धार्थपुरम कॉलोनी, अलीनगर, सुभाषनगर, चंदासी, रविनगर के साथ ही रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, मानसनगर, डीजल कॉलोनी, प्लांट डिपो कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही।



कहीं मिला शरबत तो कहीं हुई स्वास्थ्य की जांच



पीडीडीयू नगर। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष डॉ. कमलेश तिवारी के नेतृत्व में श्रावण मास के अंतिम सोमवार की पूर्व संध्या पर स्थानीय जी टी रोड स्थित नई बस्ती बेचूपुर में कावड़िया सेवा के तहत शरबत वितरण व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वहीं एक निजी हास्पिटल की ओर से आई चिकित्सकीय टीम ने कांवड़ियों को स्वास्थ्य लाभ के लिए दवा आदि वितरित की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. कमलेश तिवारी ने बताया कि यह कार्य समाज की ओर से प्रथम बार किया गया है। इसइ मौके पर कैप्टन विनोद उपाध्याय, बीरेन्द्र द्विवेदी, एन के मिश्रा, सुरेन्द्र पांडेय, सुधाकर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें