नियामताबाद। क्षेत्र के गोधना गांव में ब्रह्म बाबा मंदिर पर बाबा का वार्षिक शृंगार रविवार को किया गया। बाबा का शृंगार कर विधि विधान से पूजा की गई। शृंगार के बाद बाबा के दर्शन के लिए भक्त पहुंचे। वहीं शाम को आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने जयकारे के बीच प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
मंदिर के वार्षिक शृंगार की तैयारियां पहले से चल रही थी। कार्तिक मास के छठी तिथि पर शृंगार के पूर्व मंदिर को झालर और फूल मालाओं से सजाया गया। दिन में फूलों और वस्त्र से ब्रह्म बाबा का शृंगार किया गया। इसके बाद विधि-विधान से बाबा की पूजा कर आरती उतारी गई। इसके बाद गर्भगृह को दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया। इसके बाद दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी। भक्तों ने जयकारे के बीच बाबा के दर्शन पूजन किए। शाम के वक्त भंडारे की शुरुआत हुई। इसमें भक्तों ने जयकारे के बीच प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सुरेंद्र पाठक, केएन पांडेय, अतुल पाठक, चिटोरी पाठक, ग्राम प्रधान दीनदयाल गोंड आदि मौजूद रहे।