फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चकिया में 1.37 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर आदर्श नगर योजना के तहत 1.37 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत हुई। वार्ड-5 में 88.14 लाख की लागत से पार्क के लिए चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने भूमि पूजन किया। रामनगर मंदिर ठाकुर बाग परिसर में प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। मिनी ई-रिक्शा टीपर और लोडर को भी जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन

वार्ड-5 में विधायक कैलाश आचार्य, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने पार्क के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। पार्क का निर्माण पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर आदर्श नगर योजना के तहत किया जाएगा। इसी दौरान राम जानकी मंदिर ठाकुर बाग परिसर में वंदन योजना के तहत 30.48 लाख से बने प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया गया। नगर की सफाई व्यवस्था के लिए 15वें वित्त के तहत 19 लाख से तीन मिनी ई-रिक्शा टीपर और ट्रैक्टर संचालित लोडर समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें