फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताउते चक्रवात का कहर: अरब सागर में लापता हैं चंदौली के यतेंद्र, परिवार में चार दिन से नहीं जला चूल्हा

Thu, 20 May 2021 09:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के धानापुर के हिंगुतरगढ़ निवासी और प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक रहे स्व. सुरेंद्र सिंह के पुत्र यतेंद्र विक्रम सिंह के घर पर चार दिनों से चूल्हा तक नहीं जला है। मां और दो भाई शैलेंद्र विक्रम और धीरेंद्र विक्रम सदमे में हैं।  
विज्ञापन
चंदौली के यतेंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब सागर में उठे ताउते चक्रवात ने उत्तर प्रदेश के कई परिवारों पर भी कहर ढाया है। अरब सागर में बोट पर तैनात चंदौली के यतेंद्र विक्रम सिंह लापता हैं। वो मर्चेंट नेवी में चीफ ऑफिसर के पद 2005 से तैनात थे। चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक के हिंगुतरगढ़ के निवासी यतेंद्र के लापता होने की खबर से घर मे कोहराम मचा है।

विज्ञापन


ताउते तूफान के दौरान वारप्रदा टग बोट अरब सागर में लापता हो गई। इस वोट में 11 लोग सवार थे। दो लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया गया वहीं नौ लोग अभी भी लापता हैं। इन नौ लोगों में एक यतेंद्र भी हैं। अभी उनकी तलाश जारी है। संभावना जताई जा रही है कि टगबोट को डूबते देख उसमें सवार कर्मी जीवन रक्षक जैकेट पहनकर समुद्र में कूद गए होंगे।

अरब सागर में मुंबई से लगभग 70 किमी अंदर मुंबई हाई में एनजीटी का ऑयल फील्ड है। जहां बड़े बड़े बार्ज को इधर-उधर करने के लिए अलग अलग टग बोट लगाए जाते हैं। समय-समय पर बार्ज को सपोर्ट करते हैं। वारप्रदा टग बोट भी इनमें से एक था, जो चक्रवाती तूफान ताउते के दौरान सोमवार को समुद्र में डूब गई।

विज्ञापन

उसमें यतेंद्र समेत कुल 11 लोग सवार थे। दो लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू कर बचा लिया गया। जबकि नौ अन्य अभी तक लापता हैं। धानापुर के हिंगुतरगढ़ निवासी और प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक रहे स्व. सुरेंद्र सिंह के पुत्र यतेंद्र विक्रम सिंह के घर पर चार दिनों से चूल्हा तक नहीं जला है। मां और दो भाई शैलेंद्र विक्रम और धीरेंद्र विक्रम सदमे में हैं।  
विज्ञापन

पत्नी रजनी से रविवार को फोन से हुई थी आखिरी बात

मर्चेंट नेवी में तैनात यतेंद्र विक्रम सिंह की पत्नी रजनी सिंह से आखिरी बात फोन पर रविवार की रात 12 बजे हुई थी। यतेंद्र ढाई महीने पहले अपने परिवार में एक शादी में शामिल होने आए थे। उसी दौरान उन्होंने वाराणसी के सुसवाही स्थित अपने नए मकान में सामान शिफ्ट किया था। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी पांच साल और छोटी बेटी दो साल की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें