फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: साधन सहकारी समितियों का ब्योरा होगा कंप्यूटरीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहनी विकासखंड की सभी साधन सहकारी समितियों (बी पैक्स) को कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। समितियों का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा। इससे समिति के कार्यों में जहां पारदर्शिता आएगी वहीं सरकार एक जगह से समितियों का रिकॉर्ड और व्यवसाय जब चाहेगी, तब देख सकेगी।
विज्ञापन


वर्तमान में बरहनी ब्लाॅक में 13 साधन सहकारी समितियां संचालित हैं। केंद्र में सहकारिता मंत्रालय बनने के बाद सरकार समितियों को समृद्ध बनाने के लिए कई कदम उठा रही है ताकि किसानों के साथ अन्य लोगों को भी समितियों से लाभ मिल सके। कई समितियों पर जन औषधि केंद्र, सीएससी व ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने बरहनी ब्लाॅक के सभी समितियों को तीन चरण में कंप्यूटरीकृत करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में घोसवा और छतेम, दूसरे में डिग्घी और तीसरे में शेष बची समितियों को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा। घोसवा और छतेम पर काम लगभग पूरा हो चुका है और कंप्यूटर भी आ गए हैं। इससे समितियों का रिकॉर्ड, उर्वरकों की बिक्री, धान व गेहूं खरीद व अन्य व्यवसाय ऑनलाइन होंगे। समितियों के ऑनलाइन होने से जहां काम तेजी से होगा, वहीं पारदर्शिता भी आएगी। सरकार आसानी से हर समितियों के व्यवसाय पर नजर रख सकेगी। प्रत्येक समिति पर चार लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे।

राजेश सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव, बरहनी ने बताया कि बरहनी ब्लाॅक की सभी समितियों का लेखा जोखा अब ऑनलाइन होगा। दो समितियों को कंप्यूटरीकृत करने का काम लगभग पूरा हो चुका है जबकि शेष पर काम चल रहा है। इससे समितियों के कार्यों में पारदर्शिता आएगी। सरकार इनपर आसानी से नजर रख सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें