फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में टीईटी के विरोध में प्रदर्शन करते ​शिक्षक। संवाद - फोटो : बाराबंकी आए दूल्हे के परिजन और रिश्तेदार तथा तथा दुल्हन व उनके परिजन।
विज्ञापन
टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पर टीईटी लागू किए जाने के विरोध में धरना दिया। शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011 से लागू है। अधिनियम के अनुसार इसकी प्रभावी तिथि से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू नहीं होती। बावजूद इसके सर्वोच्च न्यायालय के 1 सितंबर के निर्णय ने देशभर में आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए भी सेवा जारी रखने या पदोन्नति हेतु टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस माैके पर आनंद सिंह, संतोष, सुनीता तिवारी, यशवर्धन सिंह, अजय गुप्ता माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें