फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर होगा वफ्फ बोर्ड की सभी संपत्तियों का ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वफ्फ बोर्ड की जमीन के लिए एक पोर्टल तैयार किया जाएगा। जिसमें बोर्ड की संपत्तियों के सभी विवरण होंगे। इसके साथ ही संपत्तियों के नंबरों को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दिया जाएगा ताकि कोई भी फर्जी तरीके से इसका गलत इस्तेमाल न कर सके। यह बातें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को पीडीडीयू नगर स्थित एक लॉन में कही। वह यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने आये थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा और बसपा की सरकार में वफ्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर कई घोटाले हुए हैं, सभी की जांच चल रही है ,ऐसे में जो भी इस दायरे में आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने एमएलसी चुनाव के नतीजों पर कहा चुनाव में हार जीत लगा रहता है। आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली सीमा पर किसान आंदोलन को कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां हवा दे रही हैं। जबकि देश के किसान अच्छी तरह से समझ रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए कई कार्य किये हैं। इसके पहले नगर पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार, राणा प्रताप सिंह, रमेश जायसवाल, अजय केशरी, आलोक वरुण ने उनका स्वागत किया। इस दौरान महेंद्र पटेल, सुनील विश्वकर्मा, राहुल जायसवाल, विवेक सिंह, सभासद जितेंद् गुप्ता, डॉ प्रमोद, चंद्रकांत तिवारी उर्फ डब्बा तिवारी रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें