फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटल सहायक समय से करें काम : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पटल सहायकों को पटल से संबंधित काम समय से पूरा करने की हिदायत दी। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को ई-डिस्ट्रिक्ट पटल से किन-किन विभागों के ई-ऑफिस का संचालन किया जा रहा है, इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पटल सहायकों को आगाह किया कि पटल का कार्य समय से पूरा करें। लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने एईआरके, आरए,राजस्व सहायक, स्थानीय निकाय, भूलेख, अधिष्ठान, अधिग्रहण, एलआरसी, शस्त्र अनुभाग व अभिलेखागार सहित अन्य पटल का निरीक्षण कर बेहतर कार्य के लिए जरूरी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को कई कर्मचारियों ने फाइलों के रख-रखाव व सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने एसडीएम व कर्मचारियों को गाइड लाइन पढ़ने व फाइलों को सुव्यवस्थित तरीके से रखने लिए एक माह का समय दिया। कहा कि एक महीने बाद फिर निरीक्षण करेंगे। उस दौरान कमियां नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें