फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता सरंक्षण पर चरचा

Thu, 17 Sep 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार की शाम चार बजे औद्योगिक क्षेत्र के फेज टू सभागार में उपभोक्ता संरक्षण एवं विधिक जानकारी विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक नियंत्रक बाट माप वाराणसी मंडल मुकेश कुमार रहे। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं पर विचार डालते हुए कहा कि उद्यमी कानून का पालन करें। विभाग उनकी हर संभव मदद करेगा।

उद्यमी अपने उत्पाद के पैंकिग का पंजीकरण कराने के साथ परिसर में विभागीय प्रमाण पत्र की छाया प्रति अवश्य चस्पा करें। कहा कि उदय्मी विभागीय अधिकारियों की जांच में सहयोग करें।
विज्ञापन


बाट माप मैकेनिक की जांच दो वर्ष में एक बार होगी और इलेक्ट्रानिक की जांच वर्ष में एक बार होगी। बाट माप विभाग उद्यमियों समस्याओं के निदान के लिए साल में विभाग दो बार औद्योगिक क्षेत्रों में कैंप लगाएगा।


इस दौरान रामनगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने उद्यमियों की समस्याओं को उठाया। इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग उमेश चौधरी, सहायक महाप्रबंधक उद्योग हरेंद्र यादव, वरिष्ठ निरीक्षक बाट माप रविप्रताप सिंह, रवि पुरी, वाइपी सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें