फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: उपायुक्त उद्योग ने औद्योगिक इकाइयों और गोदामों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव और जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने संयुक्त रूप से सोमवार को पांच औद्योगिक इकाइयों और गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान यूरिया के दो नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में कैटल फीड, कुक्कुट फीड, साबुन, पेंट, मुद्रण स्याही, प्लाईवुड आदि के निर्माण में अनुदानित यूरिया का उपयोग होने की शिकायत पर जांच के लिए डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर उपायुक्त उद्योग और जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में शामिल जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक डाॅ. पूजा त्रिपाठी एवं उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने सोमवार को संयुक्त रूप से औद्योगिक इकाइयों में जांच की। इस दौरान पांच औद्योगिक इकाइयों एवं उनके गोदामों में जांच की गई। जांच के दौरान टेक्निकल ग्रेड यूरिया के दो नमूने लिए गए। टीम ने सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्देश दिया कि जिस उत्पाद में यूरिया का प्रयोग किया जाता है, उसमें अनुदानित यूरिया का प्रयोग किसी भी हाल में न करें। जिला कृषि अधिकारी ने चेतावनी दी कि खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें