फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन काटने के दिए निर्देश

Tue, 03 Feb 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी जगदीश सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन


 विगत शनिवार को निरीक्षण के दौरान शहाबगंज पशु चिकित्सालय में प्रभारी चिकित्साधिकारी और फार्मासिस्ट के गैरहाजिर रहने पर उन्होंने उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बीपी पाठक को प्रभारी चिकित्साधिकारी और फार्मासिस्ट का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।



इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की क्लास ली और विकास कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने समग्र गांव में निर्मित शौचालयों की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि जहां शौचालयों के निर्माण में लापरवाही बरती गई है वहां के  प्रधानों और सेक्रेटरियों को नोटिस जारी करें। पशु चिकित्सालयों और आयुर्वेद अस्पतालों में चिकित्साधिकारियों की गैर मौजूदगी पर सीडीओ काफी नाराज दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 बताया कि विगत शनिवार को निरीक्षण के दौरान शहाबगंज पशु चिकित्सालय में प्रभारी चिकित्साधिकारी और फार्मासिस्ट उपस्थित नहीं थे।


 लोहिया ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्रों के बाबत गलत रिपोर्ट देने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को फटकार लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी।


साथ ही कौशल विकास मिशन की खराब प्रगति पर सेवायोजन अधिकारी मुकेश कुमार को कार्य में सुधार लाने की नसीहत दी। इस अवसर पर डीडीओ बीबी सिंह, डा. मालती राय, पीसी यादव, मीना श्रीवास्तव आदि अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें