फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सुबह घने कोहरे से शन्य रही दृश्यता, दिन में तेज धूप

विज्ञापन
टांडाकला में छाया कोहरा। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
टांडाकला। क्षेत्र में शनिवार को मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिले। सुबह पूरा इलाका घने कोहरे से ढका रहा, जिससके कारण दृश्यता शून्य हो गई थी। साथ ही पछुआ हवा से लोग ठिठुर रहे थे। 10 बजे के बाद तेज धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके पहले शुक्रवार को अधिकतम 20 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।
विज्ञापन

शनिवार को तड़के कोहरा इतना घना था कि चंद कदम की दूरी पर भी कुछ नहीं दिख रहा था। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य रही। दुर्घटना के डर से वाहन बेहद धीमी गति से चल रहे थे। सुबह 10 बजे कोहरा छटने लगा और तेज धूप निकल आई। वहीं, अधिकतम तापमान में एक डिग्री की दर्ज हुई लेकिन न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया। मौसम साफ होने और धूप निकलने से जनजीवन पटरी पर लौटने लगा। लोग मैदान, पार्क और छतों पर धूप का आनंद लेते देखे गए। हालांकि शाम होते ही फिर से ठिठुरन बढ़ गई और लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें