फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भत्ता बंद किए जाने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सहित अन्य भत्तों को बंद किए जाने के विरोध में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनरतले जागरूकता सप्ताह के तहत तीसरे दिन भी जगह जगह मीटिंग कर रेलवे के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान रेलकर्मियों से आठ जून को बांहों पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा की ओर से फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट के मेन गेट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि रेल कर्मचारियों ने बिना मांगे ही पीएम केयर फंड में 151 करोड़ रुपयों का योगदान दिया। महंगाई भत्ता रोकना कर्मचारियों के अधिकारों का हनन है। कहा कि एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने, रेलवे के निजीकरण के विरोध में लड़ाई पहले से जारी है। इस पर फैसला लेने के बजाए महंगाई भत्ता रोक कर कर्मचारियों को उकसाया जा रहा है। इस मौके पर एसपी सिंह, शंकर प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार, एके उपाध्याय, मोहनराम, बीबी सिंह, रमेश कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार रहे। इसी तरह ईसीआरकेयू शाखा एक की ओर से भी धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अशोक कुमार सिंह, एसपी सिन्हा, संतोष तिवारी, डीके गुप्ता, सूरज कुमार, जेेेके सिंह, रमेश सिंह, आरआर सिंह, वाईपी सिंह, आरआर मिश्र, नफीसा खातून, अमृता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें