फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कचमन रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण के लिए भूमि का सीमांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर-सकलडीहा मार्ग स्थित कचमन रेलवे फाटक पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की दिशा में सोमवार को अहम प्रगति हुई। राजस्व, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर 42 मीटर चौड़े फोरलेन आरओबी के लिए आवश्यक भूमि का सीमांकन किया। इसके बाद प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि भूमि अधिग्रहण की औपचारिकताएं पूरी होने और किसानों को मुआवजा वितरित किए जाने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। कचमन रेलवे फाटक पर लंबे समय से आरओबी की मांग की जा रही थी। फाटक बंद होने पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ओवरब्रिज बनने के बाद अलीनगर, सकलडीहा, कमालपुर, धानापुर सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें