फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डिप्टी सीएम से शहाबगंज में सीएचसी चालू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने बुधवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहाबगंज में अधूरे पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को व्यवस्थित कर संचालित करने की मांग की। विधायक ने इस संबंध में डिप्टी सीएम को पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वर्ष 2009 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू हुआ था। वर्तमान में 80 फीसदी कार्य पूरे चुके हैं। कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण अस्पताल सुव्यवस्थित नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि शहाबगंज ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर जनता को काफी उम्मीदें हैं। इसलिए अस्पताल को अविलंब से व्यवस्थित कर शुरू किया जाना जरूरी है। उनके पत्र पर डिप्टी सीएम ने अस्पताल का संचालन जल्दी शुरू कराने का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान नगर पंचायत के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें