फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों ने एसपी को कराया परेशानियों से अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन अध्यक्ष देव भट्टाचार्य के नेतृत्व में उद्यमियों ने बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी अमित कुमार से मुलाकात की। देव भट्टाचार्या ने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से सीज वाहनों को औद्योगिक क्षेत्र में खड़ा कर दिया गया है। इससे माल लादकर आने और जाने वाले वाहनों को काफी दिक्कत होती है। उन्होंने वहां से सीज वाहनों को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों के खड़ा करने से काफी दिक्क्त होती है। जाम लगने के साथ ही चालक और खलासी सहित अन्य असामाजिक तत्वों का रात में जमावड़ा होता है। जिससे उद्यमियों में भय बना रहता है। एसपी ने समस्या सुनने के बाद उपसंभागीय परिवहन अधिकारी को औद्योगिक क्षेत्र से सीज वाहनों को हटाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर महामंत्री जितेंद्र सिंह, सचिव चंद्रेश्वर जायसवाल, जयप्रकाश पांडेय, सतीश गुप्ता, परेस सिंह, त्रिभुवन सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें