फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंजेहरा गांव में क्रय केंद्र खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। जिला प्रशासन की ओर से बरहनी ब्लाक के गांवों में धान की खरीद के लिए खोले गए क्रय केंद्रों की सूची में कंजेहरा गांव का नाम शामिल नहीं होने से गांव के किसानों में नाराजगी है। किसानों ने कहा कि क्रय केंद्र की व्यवस्था न होने से करीब आठ किमी दूर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनपद में धान खरीद की प्रक्रिया धीमी गति से शुरू हो गई है। बरहनी ब्लाक के किसानों के धान की खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 15 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इस वर्ष 15 अक्टूबर से खरीद शुरू करने का निर्देश सरकार ने दिया है लेकिन बरहनी ब्लाक के क्रय केंद्रों की सूची में शामिल गांवों के नामों में कंजेहरा गांव का नाम शामिल नहीं है। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी फसल की हर हाल में खरीद की व्यवस्था करे। वहीं असना गांव के लिए लगभग आठ किलोमीटर दूर अमड़ा में क्रय केंद्र बनाया गया है जिससे दिक्कत हो रही है। किसान धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, बैरिस्टर यादव, गुलाब यादव आदि ने सरकार से किसानों की उपज खरीदने के लिए सभी गांवों में मोबाइल खरीद की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है ताकि किसान बिचौलियों के चंगुल में फंसने से बच सकें। इस संबंध में आरएमओ अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि क्रय केंद्र खोलने का फैसला जिला प्रशासन करता है। जिला प्रशासन तक किसानों की मांग पहुंचा दी गई है। वहां से निर्णय आने के बाद क्रय केंद्र खोलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें