फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलों में अटकी चकिया को नगरपालिका बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। नगर पंचायत चकिया को नगर पालिका परिषद का दर्जा देने की मांग करीब डेढ़ साल बाद भी शासन स्तर पर फाइलों में ही सिमटी हुई है। तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री तथा वर्तमान में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आश्वासन के बाद भी नगर पालिकापरिषद का निर्माण सिर्फ प्रस्ताव भेजने तक ही सीमित है। नगर पंचायत के आसपास का आठ ग्राम पंचायतों के विलय से नगर पालिका परिषद का गठन होना है। गौरतलब है कि दो मार्च 2019 को सोनहुल स्थित सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर के शिलान्यास के मौके पर तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने क्षेत्रीय लोगों की मांग पर चकिया नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद का दर्जा दिलाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के लिए निर्देश भी दिया था। उनके आश्वासन के बाद नगर पालिका परिषद बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया। मगर आज तक फाइल आगे नहीं बढ़ सकी है। नगर पंचायत के आसपास के सटे आठ राम पंचायतों को सम्मिलित किया जाना है। लेकिन उसके बाद कोई प्रगति नहीं हुई।
विज्ञापन

चकिया नगर पंचायत को नगरपालिका होने से विकास को गति मिलेगी। फाइल काफी समय से लटकी है। इसे जल्द नगर पालिका बनाया जाना चाहिए। गौरव श्रीवास्तव, पूर्व सभासद
नगरपालिका होने पर नागरिकों की मूलभूत सुविधाएं बढ़ेगी। शासन की व्यवस्थाओं में विकास से नगर के इलाके विकसित होंगे। अशोक पटेल, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन
विज्ञापन

चकिया नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की लंबे समस से मांग है। प्रस्ताव गया तो उम्मीद जगी लेकिन शासन स्तर पर मामला लटका हुआ है। नगर पालिका बनने से मूलभूत सुविधाओं में विस्तार होगा। भूपेंद्र जायसवाल
नगरपालिका बनने से नगर में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। जिससे लोगों को रोजगार मुहैया होंगे। साथ ही बिजली, पानी, सड़क, सफाई के बेहतर इंतजाम होंगे। संदीप गुप्ता
चकिया नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद बनाने के लिए मुख्यमंत्री तथा तत्कालीन नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को पत्र प्रेषित किया जा चुका है। जल्द ही नगर विकास मंत्री से मिलकर इस मुद्दे को उठाएंगे। शारदा प्रसाद, विधायक, चकिया
इन गांवों को किया जाना है शामिल
चकिया नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। अभी वहां 12 वार्ड हैं और तकरीबन 17 हजार की आबादी है। नगर पालिका के लिए नगर पंचायत से सटे आठ ग्राम पंचायतों मुहम्मदाबाद, लालपुर, डुही-सुही, सोनहुल, तिलौरी, दिरेहु तथा गरला को शामिल किया जाना है। माना जा रहा है कि इन गांवों के शामिल होने से नगर में वार्डों की संख्या भी बढ़कर करीब 20 हो जाएगी।
चकिया नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शासन स्तर से निर्णय होने और वहां दिशा निर्देश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कृष्णचंद्र, अधिशासी अधिकारी, चकिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें