छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती पर मुबारकपुर क्षेत्र के गोंछा में डॉ. आंबेडकर महाविहार मुक्ति आंदोलन संघर्ष समिति के तत्वावधान में महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन, बोधगया के समर्थन में भूख हड़ताल आयोजित की गई।
इस दौरान लोगों ने आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया। आंदोलनकारियों ने बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार को बौद्ध समाज को सौंपने की मांग की।
वक्ताओं का कहना था कि आंदोलन केवल बोधगया तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों और जिलों में भी इसी मांग के समर्थन में एक साथ भूख हड़ताल की गई। महाप्रधान अजय प्रियदर्शी और बसपा नेता डॉ. महबूब आलम ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराया।
अध्यक्षता राहुल बोधांकर ने की। इस दौरान डॉ. परमानंद, प्रयाग गौतम, रामचंद बौद्ध, चंद्रदेव बौद्ध, दिवाकर बौद्ध, करुणाकर बौद्ध, इंजीनियर डॉ. संदीप, डॉ. अखिलेश, डॉ. जयसिंह, रंजन प्रधान, सकलदीप, डॉ. आरके बौद्ध, लक्ष्मीकांत बौद्ध, रामकुमार मैनेजर आदि मौजूद रहे। संवाद