फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मल्लाह समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चकिया मां काली मंदिर परिसर से जुलूस निकाला और विधायक कैलाश आचार्य को ज्ञापन सौंप कर निषादों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की।
विज्ञापन

जुलूस के रूप में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए विधायक के कालिका धाम कॉलोनी स्थित कार्यालय पर पहुंचे। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न अवसरों पर जारी किए गए शासनादेशों का हवाला देकर निषाद केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीमर बिंद बाथम तुरहिया गोड़िया जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए विधानसभा में आवाज उठाने की मांग की। विधायक ने विधानसभा में महिलाओं की आवाज उठाने का आश्वासन दिया। पत्रक सौंपने वालों में रामबरन निषाद, काशीनाथ निषा,द रामदुलार, अमरदे,व लखनंदर, मुन्ना चौहान, बसंती चौहान आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें