टांडाकला। स्थानीय ग्राम सभा में श्री सरस्वती इंटर कॉलेज के मैदान पर खेली जा रही फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सढ़ान के दानिश ने शानदार गोल दाग कर धरावं बी को 0-1 गोल से मात दी और फाइनल में जगह बनाई।
स्पोर्टिंग क्लब की ओर से शाम 3:00 बजे धराव- बी और सढ़ान के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। 80 मिनट के इस कड़े संघर्ष में दोनों टीमों ने जान लगा दी। पहले हाफ में दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के अंतिम समय में सढ़ान टीम के खिलाड़ी दानिश ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इस तरह सढ़ान की टीम फाइनल में पहुंच गई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रविवार को धरावं ए और टांडाकला के बीच खेला जाएगा। इसके पूर्व मुख्य अतिथि राकेश यादव रोशन ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरूआत की। रेफरी विनोद राम रहे जबकि कमेंटेटर अरविंद प्रजापति उर्फ छोटू रहे। इस मौके पर अमित कुमार, सोनू, अनिल यादव, संतोष सिंह, निखिल, खालिद आदि मौजूद रहे।