फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भजपुर में बृहस्पतिवार की सुबह ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक से ओवरलोड वाहनों का संचालन तत्काल रोकने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीते कई दिनों से बिहार के रास्ते से होकर नईबाजार होकर भोजापुर के रास्ते ओवरलोड वाहनों के चलने से पैदल चलना भी दूभर हो गया है। रेलवे स्टेशन तिराहे पर तेजी से वाहनों के मुड़ने पर दुर्घटना होने की संभावना रहती है। पूर्व में कई राहगीर वाहनों के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। वहीं ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क की आयु भी कम हो जा रही है। सड़कों पर गड्ढे बन जा रहे हैं जिससे आवागमन में बाधा होती है। बताया कि शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन व खनन विभाग मौन साधे है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और खनन विभाग से बालू लदे ओवर लोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र इन वाहनों का आवागमन रोका नहीं गया तो वे चक्का जाम कर प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इस संबंध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि ओवरलोड बालू लदे वाहनों के खिलाफ शीघ्र अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें