चकिया। गरला ग्राम पंचायत में नाली व गली के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को साराडीह स्थित आवास पर पहुंचकर भाजपा विधायक कैलाश आचार्य को पत्रक सौंपा। विधायक ने उनकी समस्याओं के निपटारे का आश्वासन दिया।
गरला गांव में लंबे समय से नाली और गली का निर्माण नहीं होने से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या बनी हुई है। नाबदान का पानी किसानों के खेतों में जाने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा गली के निर्माण के लिए मंगलवार को विश्वकर्मा उत्थान मंच की महिला जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा के नेतृत्व में गांव निवासी विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, सुमन देवी, सुनीता, दीनानाथ, इंद्रावती देवी, अभिषेक कुमार, सरोज देवी, कृष्णावती, आदित्य विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा आदि ने साराडीह गांव पहुंचकर भाजपा विधायक कैलाश आचार्य से मुलाकात की। ग्रामीणों ने विधायक से जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा गली के निर्माण की मांग की। विधायक ने समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया।