फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, छात्रों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने सोमवार को कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे बाद धरनास्थल पर पहुंचे प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने छात्रों की मांग को विश्वविद्यालय तक पहुंचाने का आश्वासन दिया लेकिन छात्र नेता चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

धरने पर बैठे छात्र नेताओं का कहना था कि काफी समय से महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया बाधित है। कई बार चुनाव के लिए पत्रक सौंपा गया लेकिन महाविद्यालय प्रशासन हर बार सिर्फ आश्वासन देता रहा। धरने में आकाश गौतम, हलचल यादव, चंद्रदीप यादव, अभिषेक यादव, आकाश यादव, ऋषि पाल, विनीत, आशुतोष यादव वीरु, ऋषिकेश सोनकर, अमन पांडेय, पवन कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें