पीडीडीयू नगर। रेलवे अपने कर्मचारियों के टीकाकरण पर जोर दे रहा है। हालांकि अभी भी 45 वर्ष से उपर के कर्मचारियों का ही टीकाकरण किया जा रहा है। ऐसे में 18 से 45 वर्ष की उम्र वाले रेल कर्मियों में टीकाकरण न होने से दहशत है। ऐसे में ईसीआरकेयू के केंद्रीय नेता डीपी यादव ने डीएम को पत्र लिख कर 18 वर्ष से उपर वाले कर्मियों को भी टीकाकरण की मांग की है।
पत्र के माध्यम से डीपी यादव ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में रेल कर्मचारी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। मंडल में कोरोना से पचास से अधिक कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। इससे सीधी लोगों के संपर्क में रहने वाले गार्ड, ड्राइवर, स्टेशन मस्टर, बुकिंग क्लर्क, रिजर्वेेशन क्लर्क सहित अन्य कर्मचारी दहशत में हैं। रेलवे 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों को टीका लगा रहा है लेकिन इससे कम उम्र वाले कर्मचारी टीका से वंचित है। ऐसे में विशेष अभियान चलाकर फ्रंट लाइनर रेल कर्मचारियों को भी टीकाकरण करने की मांग की है।