फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वसूलने वाले स्कूल प्रबंधकों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लाकडाउन में स्कूल बंद होने पर प्रबंधन की ओर से फीस वसूलने का एनएसयूआइ (नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया) के लोगों ने विरोध किया है। सोमवार को संगठन के लोगों ने कलेक्ट्रेट में डीएम नवनीत सिंह चहल से मुलाकत कर पत्रक सौंपा और स्कूल प्रबंधन की ओर से लॉकडाउन की अवधि की फीस वसूलने का गलत बताया। मांग की कि अभिवावकों से फीस वसूलने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। चेताया कि जिला प्रशासन जल्द ठोस कदम नहीं उठाया तो संगठन के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौर में हर कोई परेशान है। रोजी-रोजगार छिन जाने की वजह से घर-गृहस्थी चलाना मुश्किल होता जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने स्कूल प्रबंधन को लॉकडाउन की अवधि की फीस के लिए अभिभावकों पर दबाव न बनाने का निर्देश दिया था। लेकिन स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को फीस जमा करने के लिए मोबाइल पर मैसेज भेजा जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन कर रहा है। डीएम ने कहा कि डीआइओएस व बीएसए को निर्देश देकर जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, प्रतीक त्रिपाठी, संदीप सिंह, दीपक गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, सुजीत मौर्या उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें