जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से सोमवार से 6 दिवसीय डीएलएड बीटीसी की परीक्षा शुरू है। जिले के कुल सात सेंटर बनाए गए हैं। तीसरे दिन बुधवार को तीन पालियों में हिंदी, संस्कृत उर्दू और कंप्यूटर की परीक्षा हुई। नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग पर तीन परीक्षार्थी निष्कासित किए गए।
परीक्षा के दौरान तीनों पालियों में कुल 643 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 8वें प्रश्न पत्र कंप्यूटर की परीक्षा के दौरान तीन नकलची को कक्ष निरीक्षकों ने अनुसूचित संसाधनों का प्रयोग करने पर पर्यवेक्षक को सूचित किया।
पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर रस्टीकेट करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई। डायट प्राचार्य विकायल भारती ने परीक्षा केंद्रों को देखा। डीएलएड की परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज चकिया, अशोक इंटर कॉलेज बबुरी, अमर शहीद इंटर कॉलेज शहीदगांव, नगर पालिका इंटर कॉलेज पीडीडीयू नगर, सकलडीहा इंटर कॉलेज और नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में सेंटर बनाया गया है।
तीसरे दिन बुधवार सुबह की प्रथम पाली में हिंदी की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में हिंदी की कुल 3560 छात्र पंजीकृत रहे। इसके सापेक्ष 3346 परीक्षार्थी शामिल हुए। 214 अनुपस्थित रहे।
वहीं दूसरी पाली में संस्कृत और उर्दू विषय की परीक्षा में कुल 3595 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3380 परीक्षा दिया। 215 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली कंप्यूटर की परीक्षा के लिये कुल 3556 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3342 परीक्षार्थी शामिल हुए।
215 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। महेन्द्र टेक्निकल कॉलेज चंदौली में कंम्प्यूटर की परीक्षा के दौरान तीन नकलची को कक्ष निरीक्षक ने अनुचित संशाधन का प्रयोग करने पर पर्यवेक्षक लिली श्रीवास्तव को बताया।
पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर तीनों को निष्कासित कर दिया गया। डायट प्राचार्य विकायल भारती ने बताया कि परीक्षा को लेकर कक्ष निरीक्षक के साथ डायट के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। किसी भी तरह से नकल होने नहीं दी जाएगी।