फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहाबगंज। स्थानीय कस्बे में स्थित एक क्लीनिक में शुक्रवार रात प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
माहौल बिगड़ता देख अस्पताल की संचालिका भाग गई। मौके पर पहुंची परिजनों को शांत कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चकिया क्षेत्र के मुड़हुआं दक्षिणी गांव निवासी प्रिंस यादव की पत्नी अर्चना को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने उन्हें शहाबगंज स्थित एक क्लीनिक में भर्ती कराया। प्रसव के दौरान महिला और नवजात दोनों की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन हंगामा करने लगे। वे इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ने अस्पताल की संचालिका भाग गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर शहाबगंज, इलिया और चकिया थाने की पुलिस के साथ सीओ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया, तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें