फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्ता धाम से दर्शन कर रहे लौट रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना के मटकुट्टा गांव निवासी युवक की शनिवार को बिहार के चनारी गांव के समीप आटो से गिरकर मौत हो गई। युवक रोहतास के गुप्ताधाम से दर्शन कर वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं युवक की मौत की सूचना पर परिवार वालों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मटकुट्टा गांव निवासी शशि कपूर चौहान (30) अपने साथियों के साथ शुक्रवार को गुप्ता धाम कैमूर बिहार दर्शन करने गया था। वह शनिवार को वापस लौट रहा था। दोपहर में चनारी गांव के समीप ऑटो से पलट गई और आटो से गिरने से उसकी मौत हो गई। मृत हाल में साथी उसे लेकर मटकुट्टा गांव आए। मौत की जानकारी होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अंतिमा के साथ छोटे-छोटे बच्चों का भी रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें