फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से एक की मौत

Fri, 16 Jan 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेलि्सयन रहा। उधर ठंड लगने से दुहलीपुर क्षेत्र के टड़ियां गांव निवासी जयशंकर यादव (50)  गुरुवार को बेहोश हो गए। निजी चिकित्सालय में  इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन



  गौरतलब है कि  पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने गुरुवार को भी लोगों को बेहाल किए रखा। दूसरी ओर कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

सुबह कोहरे की घनी चादर के कारण नेशनल हाइवे समेत जनपद की अन्य सड़कों पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। दोपहर बाद कोहरा छटा, लेकिन पूरे दिन भगवान भास्कर के दर्शन लोगों को नहीं हुए। 
विज्ञापन


हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते रहे। सबसे अधिक परेशानी दूरदराज के ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है, जो कोहरे के कारण जरूरी कामकाज के लिए भी बाजार नहीं आ रहे हैं। ठंड के चलते पशु पक्षी भी   परेशान रहे।


कई बार तो अलाव जलने वाले स्थल पर कई मवेशी पहुंच जा रहे हैं। उधर नियामताबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के एकौनी, कमलापुर मे ग्रामप्रधान पति लोरिक यादव द्वारा 150 कंबल का वितरण किया गया।

बढ़ती ठंड में क्षेत्र के ह्दयपुर, छित्तमपुर में गुरुवार को पूर्व प्रधान श्रीराम बिंद द्वारा एक दर्जन जगहाें पर अलाव जलवाया गया। इसीतरह सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर  250 कम्बल वितरण के लिए आया है। कानूनगो रजिस्टार गुरुप्रसाद ने बताया कि शासन स्तर से यह कम्बल आया है। जो शुक्रवार को बीच बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें