वह बृहस्पतिवार की सुबह घर से गाजीपुर के लिए निकला था अनुमान लगाया जा रहा है रात में किसी वक्त वारदात को अंजाम दिया गया।
कंदवा क्षेत्र के असना और ओयरचक गांव के बीच शव मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले वर्ष 21 अक्तूबर को असना और ओयरचक के बीच बिजुलिया बाबा के पास करीब 27 वर्षीय युवक का शव मिला था। वहीं, 24 दिसंबर को असना और ककरैत गांव के मध्य स्थित कुएं से 36 वर्षीय महिला का शव मिला। तीन जून 2022 को ककरैत- जमानिया मार्ग पर युवक का शव मिला था। पुलिस अभी इन मामलों की तह तक नहीं पहुंच पाई थी कि शुक्रवार को एक और युवक का शव मिल गया।