फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तालाब में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के सकरारी गांव के बाहर रविदास जी कुटिया के पास तालाब में बृहस्पतिवार को युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सकरारी गांव निवासी अखिलेश राम (27) धानापुर कस्बे में पल्लेदारी करता था। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह शौच के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। बृहस्पतिवार को सुबह ग्रामीणों ने तालाब में उतराया शव देखा तो पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि अखिलेश की हत्या की गई है। बताया कि किसी का फोन आने के बाद ही वह घर से निकला था। वहीं, अखिलेश की पत्नी वंदना रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। उसके दो बेटे हैं। एक की उम्र तीन वर्ष और दूसरा दो महीने का है।
थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरूआती जांच में ऐसा लगा कि तालाब में गिरने से मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी। बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें