फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्कूल के पास मिला मासूम का शव, नोच रहे थे कुत्ते, कटे थे हाथ-पैर; पुलिस ने जताया ये अंदेशा

Fri, 30 Aug 2024 03:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: बच्चे की लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। शव नवजात का बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र कुसौढ़ा गांव के पास हाथ-पैर कटा एक बच्चे का शव मिलने से सनसनी मच गई। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। शव एक साल के बच्चे का बताया जा रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार शव एक साल के बच्चे का नहीं, बल्कि नवजात का है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
विज्ञापन


कोतवाली के कुसौढ़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास एक अरहर की खेत है। उससे सटे नहर के पास शुक्रवार को एक मासूम का शव देखा गया। जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। बच्चे के दोनों हाथ और पैर कटे थे। अर्धविक्षिप्त हाल में मिले शव की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गयी। स्थानीय लोगों के अनुसार शव एक साल के बच्चे का है।

सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। बताया कि शव एक साल के बच्चे का नहीं, बल्कि नवजात का है। किसी ने लोकलज्जा के भय से उसे नहर में फेंका होगा। जिसके कुत्ते उठाकर स्कूल के पास ले गए थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें