फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीपा पुल की रस्सी में फंसा मिला अज्ञात महिला का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 07 Feb 2026 02:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में पीपा पुल की रस्सी में फंसा एक अज्ञात महिला का शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के टांडा कैथी घाट पर गंगा नदी में लगे पीपा पुल की रस्सी में एक अज्ञात महिला का शव फंसा मिला। शनिवार की सुबह पुल से गुजर रहे स्थानीय निवासी अरुण यादव की नजर नदी में फंसे शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। महिला की उम्र करीब 30–35 वर्ष बताई जा रही है। शव कितने समय से नदी में था, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें; UP Encounter: पुलिस और पशु तस्करों के बीच तड़तड़ाईं गोलियां, एक बदमाश को लगी गोली; चकमा देकर भागा साथी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें