उत्तर प्रदेश सरकार ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है।
सरकार ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तीन माह का आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका नाम रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण रखा गया है।
आत्मरक्षा प्रशिक्षण का उद्देश्य बेटियों को सशक्त बनाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से बेटियों को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके सिखाए जाएंगे। जिससे वे अपने आप को सुरक्षित रख सकें।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का नाम रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर रखा गया है, जो एक महान वीरांगना थीं और जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
उनकी वीरता और साहस की कहानी आज भी प्रेरणा का स्रोत है।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों को न केवल आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे, बल्कि उन्हें सशक्त बनाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा।
इससे बेटियों को अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने में मदद मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक दलसिंगार यादव ने बताया कि लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण सरकार की पहल है। सभी माध्यमिक विद्यालयों में इसके तहत बेटियों को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।