फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली की बेटियों ने कुश्ती में जीता सोना, राज्य स्तर पर लेंगी हिस्सा

विज्ञापन
जौनपुर में आयोजित मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में मेडल विजेता जिले की ​खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठ
विज्ञापन
चंदौली। खेलो इंडिया सेंटर चंदौली के कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र नौगढ़ की चार बालिका पहलवानों ने जौनपुर में आयोजित मंडलीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही चारों खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने बताया कि पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए अंडर-14 वर्ग में बंदना और अनुराधा चौहान ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-17 वर्ग में रागनी कुमारी और संगीता ने भी अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
चारों खिलाड़ियों का चयन 21 से 25 सितंबर तक देवरिया में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चारों बालिका पहलवानों की सफलता से खेलो इंडिया सेंटर चंदौली के कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र नौगढ़ और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में खुशी का माहौल है। इस मौके पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक धानापुर दिलीप कुमार, बीनू यादव, विजय कुमार यादव और नारद यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें