फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में चोर की सीनाजोरी: हार्डवेयर की दुकान में चोरी के बाद सीसीटीवी के सामने जमकर ठुमके लगाए, वीडियो वायरल 

Mon, 18 Apr 2022 01:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली में चोरों के हौसले बुलंद है। हार्डवेयर की दुकान में एक चोर ने चोरी करने के बाद सीसीटीवी के सामने जमकर ठुमके लगाए। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में डांस कर रहा चोर - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली में चोरी की घटना के बाद सामने आई सीसीटीवी फुटेज अब आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो में चोर की सीनाजोरी साफ नजर आ रही है। चोर एक हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने के लिए घुसा था। चोरी के बाद उसने सीसीटीवी कैमरे की तरफ मुंह करके जमकर ठुमके लगाए। इतना ही नहीं वह डांस करते हुए दुकान से बाहर निकला।

विज्ञापन


नाचने वाले इस चोर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। चंदौली में बदमाश बेखौफ हो चुके हैं। इसका प्रमाण इस वायरल वीडियो से मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस हार्डवेयर की दुकान में चोरी हुई है वह एसपी आवास से कुछ ही दूरी पर है। 

सदर थाना क्षेत्र के एसपी आवास के पास जसुरी गांव निवासी अंशु सिंह की हार्डवेयर की दुकान है। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे एसपी आवास के पास की इस दुकान का ताला तोड़कर चोर ने छह हजार नकदी और हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सोमवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई। जिसमें चोर चोरी करने के बाद नाचते हुए दिखा। यह वीडियो चर्चा के विषय में है।  अभी कुछ दिन पहले ही एसपी आवास के पास ही इंडियन बैंक का लॉकर तोड़कर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया था। उसके बाद भी पुलिस की सर्तकता और बदमाशों में डर का क्या स्तर है वह इस वीडियो से पता चल जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें