पीडीडीयू नगर। एक तरफ रेलवे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने में लगा है, वहीं दूसरी तरफ नियमित और स्पेशल ट्रेनें समय से नहीं चल रही हैं। बुधवार को भी एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल साढ़े 7 घंटे लेट रही। इस ट्रेन को रात नौ बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था, जबकि यह ट्रेन भोर में 5 बजे पहुंची।
बुधवार की रात 08 बजे तक अपलाइन की ओर जाने वाली दानापुर-एसएमवीटी बंगलूरू स्पेशल फेयर 3 घंटे, कोलकाता-ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे, खड़गपुर-प्रयागराज समर स्पेशल साढ़े 5 घंटे लेट रही। इसी तरह भुवनेश्वर - नई दिल्ली दुरंताे एक्सप्रेस तीन घंटे, पुणे दानापुर स्पेशल फेयर पौने 03 घंटे, संघमित्रा एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउनलाइन की ओर जाने वाली आनंद विहार रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे, आनंद विहार कामाख्या नार्थईस्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नेताजी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इसी तरह आनंद विहार-बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे, एसएमवीटी बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल फेयर साढे़ 7 घंटे, जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस पौने 2 घंटे लेट रही।