फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 15 जुलाई तक चलेगी दानापुर-एसएमवीवी बंगलूरू स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, जबलपुर और विजयवाड़ा के रास्ते चलने वाली दानापुर-एसएमवीवी बंगलूरू स्पेशल ट्रेन अब 15 जुलाई तक संचालित होगी। पहले इसका संचालन 31 मई तक निर्धारित था। अवधि बढ़ने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि दानापुर-बंगलूरू और सरायगढ़-देवघर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है।
इसके तहत गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-एसएमवीवी बंगलूरू स्पेशल 15 जुलाई तक प्रतिदिन दानापुर से अपराह्न 3 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन दोपहर 2:30 बजे एसएमवीवी बंगलूरू पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03252 एसएमवीवी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल 18 जुलाई तक प्रतिदिन बंगलूरू से रात 11:50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 11:55 बजे दानापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन, स्लीपर के 10 और सामान्य श्रेणी के सात कोच लगाए जाएंगे। इसी तरह सरायगढ़-देवघर मेमू स्पेशल का संचालन भी 15 जुलाई तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें